बड़ी खबर: पुणे में गिरी दीवार, बिहार में छाया मातम, 17 की मौत

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के कोंढवा तालाब मस्जिद इलाके में एक सोसाइटी की दीवार ढहने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना देर रात डेढ़ बजे के आसपास घटी। जानकारी के मुताबिक, 12 मृतक बिहार के रहने वाले थे। इस घटना के बाद बिहार में मातम छा गया है। लेबर कैंप में मौजूद ज्यादातर लोग बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये लोग बिहार से यहां मजदूरी के लिए आकर रह रहे थे। कइयों के परिवार भी साथ मौजूद थे। मगर इस घटना के बाद सबकी जिंदगी खत्म हो गई। परिवार के लोगों में मातम छा गया है।

Pune Incident

दिवार गिरने से मलबे में दबे दो लोगों को बाहर जिंदा निकाला गया। घटनास्थल पर बचावकार्य अभी भी शुरू है। घटना की जानकारी मिलते है एनडीआरएफ और अग्निशमन दल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। अभी भी कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने का डर है। मृतकों में 11 पुरुष, 3 महिला और 4 बच्चे शामिल है।

यहां एक आवासीय सोसायटी का निर्माण चल रहा था और मजदूरों के रहने के लिए पास में ही कच्चे घरों को निर्माण किया गया था। हादसे की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें साफ दिख रहा है कि सोसाइटी के पार्किंग एरिया से लगा एक हिस्सा (दीवार) इसके नीचे दीवार से सटे मजदूरों के कच्चे आवास में गिर गई। तस्वीरों में दिख रहा है कि कई कारें भी कच्चे मकानों पर गिरी हुईं हैं। इस घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है।

बारिश की वजह से ये दिवार निचे मौजूद लेबर कैंप पर जा गिरी। सभी मजदुर यहीं शेड के निचे सो रहे थे। 60 फुट लंबे चौड़े कंपाउंड की दीवार बगल में झुग्गियों पर गिर गई जिसमें सोए कई लोग दब गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।