पुणे के ‘इस’ हॉस्पिटल में महिला का अश्लील वीडियो निकालने पर मचा बवाल

– हॉस्पिटल के वार्ड बॉय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के प्रसिद्ध हॉस्पिटल में एक महिला का एमआरआई निकालने के बहाने अश्लील वीडियो निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला ने कोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। जहांगीर हॉस्पिटल में एक वॉर्डबॉय द्वारा महिला का कपड़े बदलते समय वीडियो निकालने की घटना से बवाल मच गया था। कपड़े चेंज करते समय महिला को ध्यान में आया था कि किसी ने छुपे तरीके से अपना मोबाइल वीडियो रिकॉर्डिंग पर चालू कर रख दिया। महिला ने मोबाइल में खुद का कपड़े चेंज करता हुआ वीडियो देखा और इस बारे में 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। इस घटना के बाद कोरेगांव पुलिस स्टेशन ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता महिला के पेट में दर्द तकलीफ थी। जिसके इलाज के लिए वह अपने पति के साथ जहांगीर हॉस्पिटल गई थी। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने महिला को एमआरआई निकालने के लिए कहा था। महिला जहांगीर हॉस्पिटल में शनिवार की शाम को एमआरआई निकालने के लिए गए थे। एमआरआई के लिए महिला को चेंजिंग रुम में कपड़े चेंज नहीं करवाते हुए, किसी दूसरे ही कमरे में कपड़े चेंज करवाया गया था। महिला ने एमआरआई करवाने के लिए कपड़े चेंज किए और एमआरआई करके महिला जब आयी तो उसे वापस दूसरे कमरे में ही कपड़े चेंज करने के लिए कहा गया।

महिला जब कपड़े चेंज कर रही थी तो उसे मोबाइल वहां दिखाई दिया। महिला ने तुरंत मोबाइल देखा तो महिला का कपड़े चेंज करते हुए पूरा वीडियो रिकॉर्ड हो गया था। महिला ने यह बात अपने पति को बतायी, पति ने इस बारे में हॉस्पिटल प्रशासन से पूछताछ की और ऑफिस बॉय को भी फटकार लगायी। लेकिन इस दौरान हॉस्पिटल प्रशासन से किसी भी तरह की दाद नहीं मिलने से दोनों दंपति ने 100 नंबर पर कॉल किया। कोरेगांव पुलिस स्टेशन में देर रात मामला दर्ज किया गया। इस मामले में जहांगीर हॉस्पिटल में काम करनेवाले एक वॉर्ड बॉय को गिरफ्तार किया गया है।