पुणे के सिंहगड रोड में कैनल फूटने से परिसर में घुसा पानी

पुणे । समाचार ऑनलाइन

पुणे के सिंहगड रोड स्थित कैनल फूटने से पूरा परिसर पानी-पानी हो गया। आसपास के झोपड़पट्टी इलाकों में पानी घुसने से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। जनता वसाहत के पास से बहनेवाले मूला कैनल फूटने की घटना आज सुबह 10 बजे के करीब घटी। इस घटना में टूव्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियों का काफी नुकसान हुआ है। कैनल फूटने की वजह से लाखों लीटर पानी भी बर्बाद हुआ है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9f4b2a8c-c222-11e8-b46b-c533ab91f67a’]
स्थानिक नागरिकों  और कार्यकर्ताओं की मदद से लोग कैनल के मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुणे महानगरपालिका की आपत्ति व्यवस्थापन को दे दी गई है। नागरिकों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि घटना की जानकारी दिए जाने के बाद स्थिती नियंत्रण में लाने के लिए पुणे महानगरपालिका की आपत्ति व्यवस्थापन की टीम घटनास्थल पर मौजूद नहीं है।
[amazon_link asins=’B077RTRHHQ,B078FZJD5F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b317fbe4-c222-11e8-9884-8d5a4e2462dc’]
हालांकि पुणे महानगरपालिका द्वारा बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द कैनल की मरम्मत कर बहते पानी को नियंत्रण में लाया जाएगा। कैनल फूटने के बाद झोपड़पट्टियों में पानी भर जाने की वजह से जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इलाकों की सड़कों ने नदी का रूप ले लिया है। लोगों के घरों में पानी घुस जाने की वजह से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला !