बिहार में मौसम साफ, तापमान में मामूली गिरावट

पटना (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। बिहार की राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 7.3 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।