वेंडल रॉड्रीक्स पथ-प्र्दशक और दूरदर्शी व्यक्ति थे : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)| : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने 15 वें ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में रैंप पर वॉक के दौरान दिवंगत फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रीक्स को श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री ने उन्हें भारतीय फैशन का पथ-प्रदर्शक और दूरदर्शी व्यक्ति कहा। उन्होंने साथ ही कहा कि वह हमेशा याद किए जाएंगे।

https://www.instagram.com/p/B8X6r8Op0yp/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B8XKHC_pSJc/?utm_source=ig_web_copy_link

 

प्रियंका ने कहा, “इस तरह की रात के दौरान, जहां भारतीय फैशन उद्योग के कई दिग्गज उपस्थित हैं, वहां वेंडल रॉड्रीक्स को याद करना उचित है। वह भारतीय फैशन के पथ-प्रदर्शक, दूरदर्शी व्यक्ति थे और वह हमेशा-हमेशा याद किए जाएंगे।”

कथित तौर पर इस फैशन इवेंट में रॉड्रीक्स भी शामिल होने वाले थें।