ये क्या ! यहां अर्द्धनग्‍न हालत में लड़कियों से कराई जाती हैं परेड, जिसे चाहे उसे पत्‍नी बना लेता है राजा – PHOTOS

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – दुनियाभर में ऐसी कई जगह हैं जो अपने अजीबोगरीब नियम-कानूनों के लिए मशहूर हैं। ऐसे ही एक रिवाज के लिए जाना जाता हैं एक अफ्रीकी देश जिसका नाम हैं स्वाजीलैंड (Swaziland)। यहां के अजब-गजब कानूनों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। पिछले साल यहां के राजा मस्वाती-3 (Mswati III) ने देश का नाम बदलकर ‘द किंगडम ऑफ इस्वातिनी’ रखा था।

स्वाजीलैंड पूरी तरह राजशाही वाला दुनिया का एकमात्र आखिरी देश है। यहां के राजा मस्वाती-3 पर लैविश लाइफस्टाइल एन्जॉय करने के आरोप लगते रहते हैं जबकि स्वाजीलैंड की 63 फीसदी आबादी गरीबी में रहती है। स्वाजीलैंड में बहुविवाह वैध है और यहां के राजा की खुद 14 पत्नियां हैं। स्वाजीलैंड के राजा मस्वति-3 की 14 पत्नियां हैं और उनके 25 से अधिक बच्चे हैं।

स्वाजीलैंड में हर साल एक डांस समारोह आयोजित किया जाता है। सितंबर में आयोजित होने वाले इस समारोह में हजारों की संख्या में लड़कियां हिस्सा लेती हैं। इस समारोह में लड़कियों से अर्द्धनग्न अवस्था में परेड करवाई जाती है। यहां की परंपरा के मुताबिक, राजा को ये अधिकार है वे हर साल इनमें से किसी एक लड़की को अपनी पत्नी के रूप में चुन सकता है।

राजा के पत्नी चुनने की यह प्रथा भी काफी अजीब है और इस पर कई सवाल उठते रहते हैं।