ये क्या! बिना शादी के सलमान खान बनने वाले हैं पिता

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सलमान खान की शादी का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हर बार सलमान खान शादी के सवाल पर गोलमाल जवाब देकर निकल जाते हैं। अब सलमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान सरोगेसी के जरिए पिता बनने की प्लानिंग कर रहे हैं। सलमान खान अभी शादी को तैयार नहीं है। ऐसे में सलमान पिता बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपना रहे हैं।

सलमान एकलौते नहीं है जो सरोगेसी के जरिए पिता बनाना चाहते है। पहले बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर, तुषार कपूर और सनी लियोनी सरोगेरी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। सलमान को बच्चे बेहद पसंद है। सलमान अक्सर आहिल के साथ खेलते हुए नज़र आते है।

एक इंटरव्यू में सलमान खान ने खुद ये बात काबुल की थी कि वह ”मैं अच्छा बेटा बन सकता हु, अच्छा पिता बन सकता हूँ ,लेकिन, शायद ही मैं अच्छा पति नहीं बन पाऊंगा”। फिल्मों की बात करें तो सलमान भारत और दबंग 3 में नज़र आने वाले है।