गोपाल शेट्टी क्या बचा पाएंगे अपना गढ़ या उर्मिला के हाथ लगेगी जीत 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – लोकसभा चुनाव 2019 के सभी चरणों के मतदान खत्म हो चुके हैं। रविवार शाम आए एग्जिट पोल्स ने एक बार फिर मोदी सरकार की भविष्यवाणी की है ।सभी  एग्जिट पोल्स की मानें तो मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बता दें कि 23 मई को असली परिणाम आना है। जिसके बाद यह साफ़ हो जायेगा कि देश का  अगला प्रधानमंत्री कौन होंगा ।

चुनाव खत्म, अब एग्जिट पोल्स भी आ गए,अब सबकी नज़र 23 मई के दिन टिकी है। उसी दिन लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आना  है। इस दौरान पूरे देश की नजरें कई हाईप्रोफाइल व चर्चित राजनेताओं के सीटों पर भी टिकी रहेंगी।

मुंबई नॉर्थ से उर्मिला की टक्‍कर भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगी। बता दें मुंबई नॉर्थ सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। उर्मिला को टिकट देने से पहले यह खबर आई थी कि, कांग्रेस की रणनीति के पीछे उनका मराठी होना और फिल्म उद्योग से जुड़ा होना बड़ा कारण है इसीलिए उन्हें टिकट दिया गया है। उर्मिला को बॉलीवुड में ‘छम्मा छम्मा’ और रंगीला ‘गर्ल’ के नाम से जानी जाती हैं। यहां देखनी वाली बात ये होगी की क्या उर्मिला अपना रंग जमा सकती है।