आर्मी जवान में भगवान का रूप देखा तो पांव पकड़ी, वायरल वीडियो में महिला ने व्यक्त किया अपना डर 

 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन –  शनिवार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में एक महिला आर्मी जवान के पांव पकडे दिख रही है।  इस संदर्भ में एक न्यूज़ पेपर में महिला दवारा दिए गए इंटरव्यू में महिला ने आर्मी को भगवान मानने की वजह से पांव की बात कही है ।  इस महिला का नाम सुजाता आंबी  है।

बाढ़ में दो दिन मदद मिली 
सुजाता ने बताया कि बाढ़ के बाद 2 दिनों में हमें मदद मिली। हर तरफ पानी नज़र आ रहा था ।  मदद वाली बोट उलट गई थी।  इसके बाद हम लोग काफी डर गए थे । हमारा पूरा परिवार इस बोट पर था ।  लेकिन आर्मी के लोगों ने हमें सही सलामत पहुंचाया। इस लिए मुझे उनके पांव पकड़ने की इच्छा हुई ।  हमारी मदद के लिए वह भगवान बनकर आये थे।
तब क्या होता 
सुजाता ने बताया कि जब बोट  आगे बढ़ रही थी तभी बोट पर सांप आ गया । लेकिन आर्मी के लोगों ने उसे झटक कर हटा दिया। अगर वह हमारी बोट पर ही रहता तो क्या होता? यह सोच कर भी डर लगता है। लेकिन आर्मी के लोगों ने ऐसा नहीं होने दिया और अनर्थ से बचा लिया।