लंदन में छोटे नवाब तैमूर अली खान संग कौन है ये लिटिल प्रिंसेस ? चर्चा में तस्वीर

समाचार ऑनलाइन – सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान बचपन में ही इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं. तैमूर की सभी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं. अब तैमूर की बेहद क्यूट फोटो सामने आई हैं. फोटो में तैमूर अपनी नन्ही सी दोस्त के साथ खेलत हुए नजर आ रहे हैं.

दरअसल, सैफ अली खान और करीना कपूर खान दोनों ही इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. लेकिन पैरेंट्स के बिजी होने पर तैमूर को नई प्ले पार्टनर कायनात मिल गई हैं. तैमूर की नन्ही दोस्त कायनात टीवी होस्ट रणविजय सिंघा की बेटी हैं.

रणविजय सिंघा भी इन दिनों अपनी वाइफ प्रियंका और लिटिल प्रिंसेस कायनात के साथ हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं. रणविजय सिंघा और प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तैमूर और कायनात की कई क्यूट फोटो और वीडियो शेयर की हैं.

फोटो में तैमूर और कायनात एक साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं. फोटो को देखकर लगता है कि नन्हे तैमूर और कायनात के बीच अच्छी दोस्ती है.

लिटिल मंचकिन तैमूर, सी ग्रीन टी शर्ट और शॉर्ट्स में हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रहे हैं. इस फोटो में तैमूर झूला झूलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वहीं, कायनात भी व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में लिटिल एंजेल की तरह लग रही हैं.