…तब गांधारी बनकर महाभारत किसने देखी ?

पुणे। समाचार ऑनलाईन- भूतपूर्व केंद्रीय कृषिमंत्री औऱ राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को ‘शकुनीमामा’ बताने वाली भाजपा सांसद पूनम महाजन पूरे महाराष्ट्र में टीका- टिप्पणियों का केंद्र बनी हुई हैं। राष्ट्रवादी के नेता व कार्यकर्ता उन्हें अपने- अपने तरीके से जवाब दे रहे हैं। हालांकि उनको मिला एक जवाब न केवल पुणे जिले बल्कि पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह जवाब दिया है शरद पवार के पोते और पुणे जिला परिषद के सदस्य रोहित पवार ने। इसमें उन्होंने सांसद पूनम को भाजपा नेताओं के महिलाओं संबन्धी विवादित बयानों का दाखिला देकर सवाल किया है कि, तब आंखों पर पट्टी बांधकर गांधारी की भांति महाभारत किसने देखी?

गौरतलब हो कि, विवादित बयान देनेवाले भाजपा के।बड़बोले नेताओं की श्रेणी में सांसद और स्व प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन भी शामिल हो गई हैं। हालिया उन्होंने विपक्षी दलों के महागठबंधन के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के हाइकमान शरद पवार को ‘शकुनिमामा’ बताकर तंज कसा था। इस पर से वे पूरे राज्य भर से राष्ट्रवादी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के टीका- टिप्पणियों का केंद्र बनी हुई है। मुंबई में ‘रामायण, महाभारत छोड़िए, देश की जनता जानना चाहती है कि, प्रवीण महाजन ने प्रमोद महाजन को गोली क्यों मारी’? सवाल उठाने वाले पोस्टर छाए हैं। इसी से मिलीजुली टिप्पणी राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड ने दी है पूनम महाजन को चेताया है।आज नासिक से राष्ट्रवादी की महिला इकाई की वरिष्ठ नेता अनिता भामरे ने सांसद पूनम महाजन को खुला पत्र लिखकर समझाइश देने के साथ ही ‘कान के नीचे’ की चेतावनी दी है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं द्वारा भाजपा सांसद को दिए जा रहे जवाबों में सबसे ज्यादा चर्चा पुणे जिला परिषद सदस्य रोहित पवार, जो पार्टी हाईकमान शरद पवार के पोते और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के भतीजे हैं, के जवाब की हो रही है। उन्होंने पालकमंत्री गिरीश बापट, भाजपा नेता गिरीश महाजन, राम कदम के विवादित बयानों के दाखिला दिया है। गिरीश महाजन ने शराब की खपत बढाने के लिए ब्रांड को महिलाओं के नाम देने की सलाह दी थी। बापट ने मोबाइल पर युवाओं द्वारा देखे जानेवाले ‘ट्रेंड’ से अनजान न रहने के साथ ही उन्हें को बूढ़ा न समझने की हिदायत दी थी। वहीं राम कदम ने तो ‘लड़की पटती नहीं होगी तो उसे भगा ले जाने में मदद करने की घोषणा ही कर दी थी। इन सब बयानों की याद दिलाते हुए सवाल किया है कि, तब पूनम महाजन आंखों पर पट्टी बांधे हुए थी। आंखों पर पट्टी बांधकर महाभारत किसने देखी, यह आप ही बता सकती हैं।