अनैतिक संबंधों के चलते पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

मुंबई | समाचार ऑनलाइन
अनैतिक संबंधों के चलते पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने की घटना सामने आयी है। यह घटना मुंबई के अंधेरी पूर्व इलाके में मंगलवार देर रात घटी। पुलिस ने हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी और मृत महिला का काफी सालों से अफेयर था, शादी से पहले ही महिला गर्भवती हो गई थी, जिसके चलते महिला के घरवालों ने 8 महीने पहले ही दोनों की शादी कर दी थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटी पैदा हुई। पति का किसी और महिला के साथ चक्कर चल रहा है। ऐसी भनक पत्नी को लग गई थी। इस बात को लेकर हमेशा दोनों में अनबन हुआ करती थी। पति के अफेयर की बात महिला ने अपने रिश्तेदारों को भी बतायी थी।
पति ने मंगलवार को अंधेरी के सुनसान इलाके में पत्नी को लेकर गया और पत्नी की चाकू मारकर हत्या करके वहां से फरार हो गया। सड़क पर खून से लथपथ महिला की लाश को देखकर नागरिकों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। अंधेरी पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया और इस मामले में अधिक जांच कर रही है।