सेक्स करने से इंकार करने पर पत्नी की हत्या, आरोपी ने खुद का गुप्तांग भी काटा 

 
 
सिद्धार्थनगर : समाचार ऑनलाईन – सेक्स करने से मना करने से गुस्से में  पत्नी की हत्या कर एक इंसान दवारा गुप्तांग  काटने का चौकने वाला मामला सामने आया है । यह घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर  जिले में घटी है । इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनिरुल हसन के खिलाफ केस दर्ज किया है ।
सूरत से छुट्टी पर घर आया था 
पुलिस से मिली जानकारी के  अनुसार अनवारुल  हसन सिद्धार्थनगर जिले के काकरा पोखर का रहने वाला है । वह सूरत में काम करता है।  साल भर पहले उसकी मेहनाजशी के साथ शादी हुई थी । सूरत से वह छुट्टी पर घर आया था । घर में किसी के नहीं होने पर उसने पत्नी से सेक्स  करने की इच्छा जाहिर की लेकिन पत्नी ने इससे मना कर दिया। इसके बाद  उसने गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी और खुद का गुप्तांग  काट लिया। इस घटना में हुई आवाज के बाद घर के बाहर भीड़ जमा हो गई । तुरत लोगों ने पुलिस को घटना की  जानकारी दी । पुलिस ने मेहनाज का शव  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी अनवारुल हसन को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।
अनवारुल ने जुर्म काबुल किया 
अनवारुल हसन ने गुस्सा में यह  कदम उठाया उसने यह बात काबुल कर ली है । वही मेहनाज के पिता ने अनवारुल पर साल भर से दहेज़ के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है ।