घर में घुसकर मरूंगी… शिवसेना सांसद ने दी भाजपा विधायक को धमकी

वाशिम : ऑनलाइन टीम – शिवसेना सांसद भावना गवळी और भाजपा विधायक राजेंद्र पाटणी के बीच तनातनी की खबरें सामने आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में सांसद गवळी भाजपा विधायक को धमकी देती नजर आ रही है। जिसके बाद से वाशिम जिला समेत पुरे राज्य में राजनितिक खलबली मच गयी है। लोगों के बीच ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक और सांसद के बीच तनाव स्व पार्टी कार्यकर्ता भी सकते में आ गए। अंत में सभी दलों ने पहल की और बैठक में विवाद को सुलझा लिया। लेकिन, चर्चा अभी भी हर जगह चल रही है।

दरअसल गणतंत्र दिवस के दिन सांसद भावना गवळी और विधायक राजेंद्र पाटणी के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते शहर बंद होने लगे। भाजपा की ओर से पाटणी चौक में आंदोलन की गयी। जिससे शहर के दुकानदार भी डर गए हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दिए। माहौल को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर हो गया। दोनों नेताओं के बीच पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है। लेकिन 26 जनवरी को विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। इसका वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ लिया है।

वीडियो में भावना गवळी भाजपा विधायक राजेंद्र पाटणी को सीधे धमकी देते हुए नजर आ रही है। उन्होंने कहा ज्यादा नाटक मत करो, घर में घुसकर तुम्हें मरूंगी। आगे उन्होंने कहा ऐसी सीबीआय जांच लगाउंगी माता-पिता याद आ जायेगा। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।