मप्र में हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

भोपाल (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाइन – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में चल रही सर्द हवाओं ने मंगलवार को ठंड बढ़ा दी है। राज्य में सबसे ठंडा खजुराहो रहा, जहां का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, मंगलवार की सुबह से चल रही है सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम साफ होने से खिली धूप ठंड से राहत देने वाली रही। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य के बड़े हिस्से का न्यूनतम तापामन 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। खजुराहों में सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, इंदौर का 13.6 डिग्री, ग्वालियर का 9.1 डिग्री और जबलपुर का नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री, इंदौर का 29.4 डिग्री, ग्वालियर का 24 डिग्री और जबलपुर का 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।