दिल्ली में सर्द सुबह, धूप खिली

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूप खिलने के साथ ठंडक रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “बुधवार को दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी।”

उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। बुधवार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 16.2 डिग्री सेस्लियस दर्ज किया गया।