शिवनेरी बस के नीचे आने से महिला की मौत

पुणे : दुपहिया सवार दंपति को शिवनेरी बस की जोरदार टक्कर लगी जिसमें गंभीर रूप से घायल हुईं महिला की मौत हो गईं। यह दुर्घटना रविवार की दोपहर पुणे के वाकड़ ब्रिज के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में अश्विनी तानाजी मुरूड़कर (25) की मौत हो गई हैं। घटना को लेकर हिंजवड़ी पुलिस थाने में तानाजी पोपटराव मुरूड़कर (28, भोसरी) ने शिकायत दी है जिस अनुसार शिवनेरी बस चालक रविंद्र विठ्‌ठल जाधव पर मामला दर्ज किया गया है।

रविवार की दोपहर मुरूड़कर दंपति वाकड़ स्थित सुर्या अस्पताल के पास से दुपहिया से जा रहे थे। उस समय पीछे से तेज रफ्तार से आई शिवनेरी बस ने उन्हें टक्कर दी जिसमंे गंभीर रूप से घायल हुईं अश्विनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। दुर्घटना में तानाजी भी घायल हुए है। उनका इलाज चल रहा है।