शराब पीलाकर महिला के साथ दुष्कर्म  

पुणे प्रतिनिधि : टिंडर एप पर दोस्त हुईं महिला को शराब पीलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना पुणे के हिंजवड़ी परिसर में सामने आई। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने वाकड़ पुलिस थाने में शिकायत दी है जिस अनुसार पुलिस ने अभिजीत सीताराम वाघ (तापकीर नगर चौक, कालेवाड़ी, पुणे) को गिरफ्तार किया है।

अभिजीत और महिला की पहचान टिंडर एप के जरिए हुई थी। अभिजीत 26 दिसंबर की दोपहर महिला को हिंजवड़ी स्थित एफएमएल होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वहां उसने महिला को जबरदस्ती से शराब पीलाई। उसके बाद वह उसे लेकर अपने घर गया। महिला को शाब की नशा में लिप्त देख अभिजीत ने उसके नजदीकीयां बनाने की कोशिश की लेकिन महिला ने उसे विरोध किया तब उसने उस से जबरन मारपीट की। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद अभिजीत को गिरफ्तार किया गया।