महिलाओं को पार्टनर से ज़्यादा ‘इनके’ साथ बेड शेयर करने पर मिलता है सुकून

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अच्छी नींद न सिर्फ फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ को बनाए रखने के लिए भी काफी जरूरी है। महिलाओं की नींद से जुड़ी हाल ही में एक नई रिसर्च सामने आई है। इसके मुताबिक महिलाओं को अपने पार्टनर के पास सोने से ज्यादा अच्छी नींद अपने पालतू डॉग के पास सोने पर आती है।
दरअसल, न्यू यॉर्क के एक कॉलेज के जरिए 962 महिलाओं पर स्टडी की गई थी। इसमें से 55 प्रतिशत महिलाएं ऐसी थीं जिनके पालतू डॉग उनके साथ ही बेड पर सोते थे। वहीं 57 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वह अपना बेड सिर्फ पार्टनर के साथ शेयर करती हैं। 31 प्रतिशत महिलाएं ऐसी भी रहीं जो अपनी पालतू बिल्ली को लेकर बेड पर सोती हैं।
रिसर्च में ये आया सामने 
रिसर्च में सामने आया कि वे महिलाएं जो पालतू डॉग के साथ सोती हैं उन्हें ज्यादा शांत और सुकून भरी नींद आती है। उन्हें ज्यादा सुरक्षा भी महसूस होती है। वहीं बिल्ली के मामले में यह केस बिल्कुल उल्टा है। बिल्ली के साथ बेड पर सोने पर नींद में बार-बार खलल पड़ता है। वह कम कंफर्ट और सिक्योर फील करवाने के मामले में डॉग के आसपास भी नहीं है। कुछ ऐसा ही हाल पार्टनर के साथ सोने पर भी होता है।
डॉग के साथ सोने पर एक और फायदा भी होता है। रिसर्च के मुताबिक, जिनके घर में डॉग हैं और वह उनके साथ बेड पर सोते हैं उन लोगों का स्लीपिंग पैटर्न बहुत अच्छा होता है। ऐसे लोग रात में टाइम से सोने के साथ ही सुबह भी जल्दी उठ जाते हैं।