मावल लोकसभा में महिला वोटर्स 1.43 लाख से बढ़े

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – मावल लोकसभा में नया सांसद कौन होगा इसका फैसला 22 लाख 27 हजार 633 वोटर्स तय करेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा इस लोकसभा चुनाव क्षेत्र की अंतिम वोटर्स लिस्ट जारी की है। इसमें पूरे निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 73 हजार वोटर्स बढ़े हैं। इसमें महिला वोटर्स की संख्या सर्वाधिक एक लाख 43 हजार 559 है। जबकि पुरुष वोटर्स की संख्या एक लाख 30 हजार 311 से बढ़ी हैं।
मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र की अंतिम वोटर्स लिस्ट के अनुसार सर्वाधिक पांच लाख 14 हजार 902 वोटर्स पनवेल विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम दो लाख 75 हजार वोटर्स कर्जत विधानसभा क्षेत्र में हैं। मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र के वोटर्स की संख्या 22 लाख 27 हजार 633 हो गई है। इसमें 11 लाख 66 हजार 272 पुरुष और 10 लाख 61 हजार 329 महिला वोटर्स शामिल हैं।
मावल लोकसभा क्षेत्र पूरे राज्य में क्षेत्रफल के लिहाज से काफी बड़ा है। इसमें पुणे जिले के पिंपरी, चिंचवड, मावल और रायगढ़ जिले के पनवेल, उरण, कर्जत विधानसभा क्षेत्रों का समावेश है। इनमें सबसे बड़ा विधानसभा चुनाव क्षेत्र पनवेल है जहां पांच लाख 14 हजार 902 वोटर्स है। सबसे कम पौने तीन लाख वोटर्स कर्जत विधानसभा क्षेत्र है। 2014 के चुनाव के दौरान यहां 19 लाख 53 हजार 731 वोटर्स थे। उसमें से 11 लाख 73 हजार 949 वोटर्स ने वोट डाले थे। गत चुनाव में 60 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई थी। इस चुनाव में 2014 की तुलना में 2 लाख 73 हजार 902 वोटर्स बढ़े हैं।