पुणे में सेंट्रल बिल्डिंग में महिला का शोले स्टाइल में आंदोलन

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे स्टेशन के पास सेंट्रल बिल्डिंग में स्थित टॉवर में चढ़कर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने की धमकी देने की घटना घटी। समाजकल्याण कार्यालय में महिला का काम काफी दिनों से प्रलंबित था, जिसके चलते महिला टॉवर में चढ़ गई थी। अग्निशामक दल व पुलिस घटनास्थल में दाखिल होकर महिला को टॉवर से नीचे उतारा।
सोनूबाई येवले ऐसा महिला का नाम है, जो टॉवर में चढ़ गई थी। समाजकल्याण कार्यालय में महिला का काम काफी समय से पेंडिंग था। वह काम पूरा नहीं हो रहा था। जिसकी वजह से महिला काफी परेशान हो रही थी। महिला चंद्रपुर जिले की रहनेवाली है। वह समाजकल्याण कार्यालय के काम की वजह से हमेशा पुणे में आया करती थी। समाजकल्याण कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से कोई भी दाद नहीं मिलने की वजह से महिला सुबह 10 बजे के करीब टॉवर में चढ़ गई और शोर शराबा करने लगी थी। घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। नागरिकों ने तुरंत अग्निशामक और पुलिस विभाग को कॉल किया। घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशामक विभाग के कर्मचारियों ने महिला को टॉवर से नीचे उतारा।