World Cup 2019: धोनी को लेकर विराट कोहली ने किया ‘यह’ बड़ा खुलासा

लंदन : समाचार एजेंसी – कल खेलें गए मैच में भारत ने आसानी से वेस्टइंडीज़ को 125 रनों से हरा दिया। भारत का टॉप ऑर्डर फ़ैल होने के बावजूद भारत ने कोहली और धोनी के बदौलत 268 रन स्कोर बोर्ड में जड़ दिए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज़ की पूरी टीम महज 143 में ऑल आउट हो गई। मैच के बाद विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Image result for विराट कोहली

धोनी की आलोचना करने वालों को करारा जवाब देते हुए विराट ने कहा कि धोनी टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर है। वो एक महान खिलाड़ी हैं और उनका अनुभव हमारे काम आता है। धोनी जानते हैं कि उन्हें पिच पर क्या करना है। जब भी उनका दिन खराब होता है तो लोग बातें बनाने लग जाते हैं। हम उनके साथ हैं, उन्होंने हमें कई मैच जिताए हैं। धोनी का अनुभव टीम इंडिया के काम आता है। आगे विराट कोहली ने कहा कि ‘सबसे अच्छी बात ये है कि जब आपको आखिर में 15-20 रन चाहिए होते हैं तो वो वैसा ही करते हैं। उन्हें पता है कि कैसे बल्लेबाजी करनी है। उनका अनुभव हमारे 10 में से 8 मैचों में काम आता है।’

Image result for ms dhoni westindies

आगे विराट ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ‘एम एस धोनी हमें संदेश भेजते हैं कि इस पिच पर क्या स्कोर अच्छा रहेगा। अगर उन्होंने कहा कि इस पिच पर 265 रन अच्छे रहेंगे तो हम 300 रन बनाने की कोशिश नहीं करते। एम एस धोनी हमारे लीजेंड हैं और वो हमारे लिए ऐसा ही खेल दिखाते रहेंगे। ‘

Image result for virat kohli west indies

कल खेलें गए मैच में धोनी ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 61 गेंद में 3 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली। धोनी ने 59 गेंद पर चौके के साथ अपना 72वां वनडे अर्धशतक लगाया। वे भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्‍यादा अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं उन्‍होंने पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली की बराबरी कर ली।