राष्ट्रवादी विद्यार्थी काँग्रेस के शहराध्यक्ष पद पर यश साने 

पिंपरी। पिंपरी चिंचवड शहर राष्ट्रवादी काँग्रेस की विद्यार्थी इकाई के शहराध्यक्ष पद पर यश साने की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल ने साने को नियुक्ति पत्र सौंपा है। यश राष्ट्रवादी काँग्रेस के दिवंगत नगरसेवक दत्ताकाका साने के पुत्र हैं। राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील गव्हाणे की सिफारिश के अनुसार उनकी पिंपरी चिंचवड़ शहराध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है।
स्व दत्ता साने राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नगरसेवक और पिंपरी चिंचवड़ मनपा में विपक्षी दल के नेता थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने सत्तादल भाजपा की नींद हराम कर रखी थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस की वे तोप कहे जाते थे। महामारी कोरोना की चपेट में आकर उनका देहांत हो गया। उनके बाद पार्टी ने उनके पुत्र यश साने को विद्यार्थी इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यश ने कहा कि, पार्टी हाईकमान शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील ने उनपर बड़ा भरोसा जताया है। उस भरोसे की कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।