प्रधानमंत्री मोदी पर योगेंद्र यादव का निशाना; उन्हे ये शोभा नहीं देता

नई दिल्ली: राज्यसभा में बोलते वक़्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलंजिवी शब्द का प्रयोग किया। देश में यह मुद्दा गरमाया हुआ है। राजकीय विश्लेषक और किसान आंदोलन के नेता योगेंद्र यादव ने मोदी पर जोरदार निशाना साधा है।

याद्व ने फेसबूक लाइव में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ दिन पहले जनआंदोलन कि बात करते थे। अब उन्हे आंदोलन खटक रहा है। कभी कभी लगता है कि मोदी को कांग्रेस की जरुरत है\। अगर कोंग्रेस रहेगा ही नहि तो प्रधान्मंत्री का क्या होगा? दूसरे के भरोसे रहने वालेको परजीवी कहा जाता है। मोदी ने आज एक नये शब्द को जन्म दिया है। वो शब्द है आंदोलंजीवि। मोदी हमसे डरते हैं।वो बहुत बडे पद पर बैठे हैं ऐसे में उन्हे इस तरह के शब्द का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता है। हाँ मैं आंदोलनजीवी हूँ । भारत को आंदोलन की वजह ही आज़ादी मिली है। इस देश ने बडे बडे आंदोलन देखे हैं। कंग्रेस की सरकार के दौरान मोदी जनआंदोलन की बात किया करते थे। पेट्रोल डीजल की किमत पर उनकी पार्टी ने ही आंदोलन किये थे।

आंदोलन जीवी से बच कर रहे : प्रधानमंत्री मोदी

हम बुद्धिजीवी जैसे शब्दों से परिचित थे लेकिन पिछले कुछ समय से इस देश में एक ”आंदोलनजीवी” भी हो गये हैं। हैं। कभी ये पर्दे के पीछे होते हैं तो कभी पर्दे के आगे। ऐसे लोगो से हमें बचना चहिये। उन्होंने कहा, ये खुद तो कोई आंदोलन तो कर नहीं सकते लेकिन कोई और आंदोलन करता है तो वहा पहुच जाते हैं। वकीलों का आंदोलन हो या छात्रों का आंदोलन या फिर मजदूरोंका। ये हर जगह नजर आएंगे। यह पूरी टोली है जो आंदोलन के बिना जी नहीं सकते। हमें ऐसे लोगों को पहचानना होगा। ऐसे लोग जनता को गुमराह करते हैं। मोदी ने कहा कि अभी FDI आ गया है, इस फॉरेन डिस्ट्र्क्टिव आइडीओलॉजी से हमें बचना चहिये।