अनैतिक संबंध के चलते पत्नी की हत्या, लाश को कुएं में फेंकनेवाला पति गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन

दौंड तहसील के बोरीपार्धी स्थित चौफुला गांव की सीमा में चोरमले बस्ती के कुएं में एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से हडकंप मच गया था। युवती की लाश की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अनैतिक संबंध के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया था। मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब कुएं में 18 से 20 साल की एक युवती की लाश कुएं में मिली थी।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c4dddf7e-cd2c-11e8-9e91-633ac18aa06c’]

इस घटना की जानकारी बोरीपारधी गांव के पुलिस पाटिल अविनाश अंकुश ठोंबरे ने यवत पुलिस को दी थी। इस समय मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। यह हत्या है या दुर्घटना इस पर काफी तर्क लगाए गए थे। लेकिन यवत पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक विनायक देवकर को हत्या का शक गहराया था। देवकर ने हत्या की जांच करना शुरू किया था।

‘आय लव यू शिवडे’ के बाद अब ‘स्मार्ट औरतें कहाँ जाती है’ ? के पोस्टरबाजी से मची खलबली

महिला के पति को संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी पति ने अपना अपराध कबूल किया था। पुलिस निरीक्षक सूरज बंडगर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विनायक देवकर ने पुलिस कर्मचारी जीतेंद्र पानसरे, गणेश पोटे, विनोद रासकर, कुंजीर, दीपक पालखे, अभिजीत कांबले, महेश बनकर, गणेश झरेकर, विशाल गजरे संपत खबाले, नारायण सोमवंशी के साथ मिलकर जांच की। शिरूर, नासिक टीम के साथ सफर कर मृत महिला के पति राजकुमार कुसावाह को हिरासत में लिया।

[amazon_link asins=’B07B8PCNYM,B06Y4FF3RX’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’02fae734-cd2d-11e8-a64d-a9b60297457e’]

आरोपी राजकुमार यह अलग अलग स्थान बदलकर रह रहा था। पुणे साइबर सेल के सहायक पुलिस निरीक्षक महेश चव्हाण ने सहायक पुलिस निरीक्षक विनायक देवकर को उचित मार्गदर्शन व लोकेशन के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कराने में महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी निभायी। आरोपी राजकुमार कुसावाह ने अपनी पति सोनी की अनैतिक संबंध के चलते हत्या करने का अपराध यवत पुलिस के सामने कबूल किया। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विनायक देवकर कर रहे हैं।


[amazon_link asins=’B06Y4FF3RX,B073FKXQ9H’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6d35453c-cd2d-11e8-8f8e-5515dcf3a487′]