दोस्तों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के साधु वासवानी चौक पर एक युवक को जान से मारने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश आहेर नामक युवक पर उसके दो दोस्तों ने सोमवार देर रात कोयते से हमला किया। आरोपी सफाईकर्मी हैं और किसी बात को लेकर उनका दिनेश से झगड़ा हो गया था। इसी के चलते दोनों ने दिनेश को जान से मारने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। बंड गार्डन पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

[amazon_link asins=’B019XSHB7O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d6b187a7-9a2b-11e8-9420-970d11965252′]