दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

पुणे : समाचार ऑनलाइन – दूसरी मंजिल से गिरकर 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरूवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे पुणे के मोशी परिसर में हुई पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मयूर मधुकर वाघ (26) की मौत हुई है। उक्त घटना एमआईडीसी पुलिस थाने में दर्ज की गई है।

मयूर परिवार के साथ मोशी स्थित नक्षत्र सोसायटी में दूसरी मंजिल पर रहता था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। गुरूवार की सुबह वह माता, पिता के साथ घर में था। करीब साढ़े दस बजे वह बाल्कनी से नीचे गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुच गई। मयूर की मौत महज एक हादसा है या खुदकुशी इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटना से परिसर में शाेक का माहौल बना हुआ है।

visit : punesamachar.com