शहर में दो ट्रैफिक पुलिस के साथ धक्कामुक्की

पुणे समाचार ऑनलाइन – ट्रैफिक पुलिस से वाद विवाद कर धक्कामुक्की करने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ रही है। पुणे में दो ट्रैफिक पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने की घटना घटी। डेक्कन और कोंढवा पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और साथ ही एक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पहली घटना डेक्कन स्थित गुडलक चौक में रात 8 बजे के करीब घटी और दूसरी घटना कोंढवा स्थित साईबाबानगर में दोपहर एक बजे के करीब घटी।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1a981f5b-d200-11e8-904c-31476c27bae2′]

मनीषा चंद्रकांत वायसे (30) ने डेक्कन पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर की है। पुलिस ने अक्षय जयसिंह जाधव को गिरफ्तार किया है। चंद्रभान बालाजी सपकाल ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर की है। कोंढवा पुलिस ने साकीब ताहीर सय्यद (22) को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके साथीदार अमन ताहीर सय्यद व बाकी दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीमारी से तंग आकर पुलिस हवालदार ने की आत्महत्या

[amazon_link asins=’B0725RBY9V’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’28e5027b-d200-11e8-b17f-c9a6028286ba’]

डेक्कन ट्रैफिक विभाग की महिला पुलिस नाईक मनीषा वायसे यह मंगलवार की रात 8 बजे के करीब गुडलक चौक में सार्वजनिक रोड पर ड्युटी पर तैनात थी। इस दौरान आरोपी अक्षय जाधव यह सिग्नल तोड़कर तेज रफ्तार से जा रहा था। कार्रवाई करते समय आरोपी ने उसकी बाइक मनीषा वायसे के शरीर पर चढ़ाने की कोशिश की। आरोपी ने ड्युटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के साथ वाद विवाद किया और सरकारी काम में रुकावट पैदा की। मनीषा वायसे ने आरोपी के खिलाफ डेक्कन पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

[amazon_link asins=’B01LX3A7CC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3b2fc810-d200-11e8-a473-fd9fe492017e’]

दूसरी घटना में कोंढवा ट्रैफिक विभाग के पुलिस हवालदार चंद्रभान सकपाल यह साईबाबानगर स्थित शीतल पेट्रोल पंप के सामने ट्रैफिक की ड्युटी करते समय आरोपी साकीब सय्यद यह बाइक चलाते समय मोबाइल से बोलते हुए जा रहा था। सकपाल ने गाड़ी रुकवाकर गाड़ी के दस्तावेज की मांग की। आरोपी ने पुलिस से वाद विवाद करना शुरू किया। साथ ही आरोपी सपकाल के साथ धक्कामुक्की करते हुए सरकारी काम में रुकावट पैदा की। कोंढवा पुलिस जांच कर रही है।

[amazon_link asins=’B0711T2L8K’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’47d9d01b-d200-11e8-b8e5-39a6a04d8ca2′]