दोस्त की तरफ देखने को लेकर हुए वाद विवाद में युवक की हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में दोस्त की तरफ बुरी नजर से देखने को लेकर हुए वाद विवाद के चलते एक युवक की 5 से 6 लोगों द्वारा हत्या करने की घटना सामने आयी है। यह घटना आज (रविवार) की शाम को हुई है। इस घटना की वजह से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही चंदननगर पुलिस घटनास्थल में दाखिल हुई थी।
चंदन सिंह (36) नामक युवक की हत्या की गई है। इस मामले में अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस हमला करनेवालों की तलाश कर रही है। चंदननगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत खराडी में आज शाम पांच से छह लोगों की गैंग ने युवक की बेरहमी से पिटाई की।
मृत युवक की दोस्त की तरफ बुरी नजर से देखने के चलते वाद विवाद हुआ था। गैंग ने चंदन सिंह को बेरहमी से पीटा। उसके बाद चंदन सिंह घर चला गया, घर जाने के बाद उसे तकलीफ होने लगी। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से हमलावर फरार हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।