शराब के नशे में हुए विवाद के चलते युवक की हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना कैम्प के गवलीवाडा इलाके में गुरुवार की रात को घटी। इस मामले में लष्कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रफिक इस्माइल शेख (37) की हत्या की गई है। दीपक अभिमान महाजन (33, कैम्प) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मृतक के भाई अदील शेख ने शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता आदिल शेख यह जुना मोदीखाना इलाके में रहता है। गुरुवार की रात वह अपने दोस्तों के साथ साचापीर स्ट्रीट में खड़ा था। इस दौरान उसके फूफा का लड़का रफीक शेख वहां आया और उसे घर छोड़ने के लिए कहा। वह शराब पिया हुआ था, साथ ही उसके शर्ट के बटन भी टूटे हुए थे। इतने में जिसके साथ विवाद हुआ था, वह शख्स आया और फिर से वाद विवाद करने लगा। रफिक को साइड में लेकर वह रुक गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी दीपक से पूछा क्या हुआ है, उसने बताया कि हम शराब पीने बैठे थे, तब हमारे बीच वाद विवाद हुआ था।

अदिल का दोस्त मृतक को घर छोड़ने के लिए आया था। कुछ देर बाद उसका फोन आया कि रफिक का शरीर पूरा ठंडा पड़ गया है। उसे ससून हॉस्पिटल में लेकर गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। उसके बाद लष्कर पुलिस ने दीपक महाजन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। दोनों का गवलीवाडा में शराब पीते समय वाद विवाद के चलते झगड़ा हुआ था। दीपक द्वारा बेरहमी से पिटाई करने से रफिक की मौत हो गई। लष्कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।