भाई की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

पुणे : समाचार ऑनलाईन – भाई की शादी से लौट रहे 26 साल के युवक की रविवार की रात मुंबई पुणे महामार्ग पर कान्हे फाटा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस से परिसर में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार संदीप अर्जुन जाधव (26) की मौत हो गई है। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है।

रविवार को संदिप के भाई दत्ता की कामशेत स्थित एक मंगल कार्यालय में शादी थी। शादी होने के बाद रविवार की रात बाराती दुल्हा, दुल्हन के साथ लौट कशाल गांव लौट रहे थे। संदिप दुपहिया से निकला हुआ था। रात करीब साढ़े नाै बजे मुंबई पुणे महामार्ग पर कान्हे फाटा के पास एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर संदिप को लगी जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच गई। संदिप का शव तलेगांव के सरकारी अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। पोस्ट मार्टम होने के बाद देर रात उसके अंतिम संस्कार किए गए। घटना से जाधव परिवार और कशाल गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।