उल्लेखनीय है कि गणेश ने 6 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गणेश मछली बेचने का धंधा करता था। वह ढाई साल पहले सोनाली नाम की लड़की को घर लेकर आया था और अपने माता-पिता से उसका परिचय करवाया था। उसने अपने माता-पिता को बताया कि यह मेरी दोस्त है और मैं इससे शादी करने वाला हूं। उसने सोनाली को अपने घर 5 दिन तक रखा भी था। इसके बाद वह कुछ दिनों से उसके साथ हड़पसर में जाकर रहने भी लगा था। जांच के दौरान मृतक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। उसमें लिखा था कि ङ्गमेरी पत्नी को मेरा प्यार समझ नहीं आया और ये दोनों ही मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। इन्हें छोड़ना मतफ।
उल्लेखनीय है कि गणेश की कथित पत्नी सोनाली ने अपने दोस्त की मदद से उसे धमकाना भी शुरू कर दिया था और गणेश से 50 हजार रुपए भी ऐंठ लिए थे। उसके बाद भी उनकी मांग जारी थी। जिससे तंग आकर गणेश ने आत्महत्या कर ली थी।