इन दोनों अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर शादी के लिए एक-दूसरे को प्रपोज किया

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में बोल्ड अभिनेत्री की पहचान रखने वाली अभिनेत्री चार्मी कौर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।इनमें उनका एक फोटो वायरल हुआ है।इस फोटो में उनके साथ दक्षिण की अभिनेत्री त्रिशा क्रिश्चन दिख रही है।चार्मी ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर की है।चार्मी द्वारा शेयर किए गए फोटो में वह त्रिशा को किस करती नजर आ रही है.उन्होंने इस फोटो के जरिये त्रिशा को प्रपोज किया है।त्रिशा के जन्म दिन पर यह पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रपोज किया है।इस पर त्रिशा ने कहा है कि मैं तुम्हारे प्रपोज को पहले ही स्वीकार कर लिया है।

 

त्रिशा और चार्मी दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।इन दोनों को कई बार दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता के साथ नाम जोड़ा जाता रहा है।लेकिन दोनों ने अपने काम पर फोकस कर रखा है।त्रिशा की जनवरी 2015 में चेन्नई के वरुण मनियन के साथ सगाई हुई थी।लेकिन मई 2015 में दोनों की सगाई टूट गई.
त्रिशा और चार्मी दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है।कई फोटो, वीडियो दोनों शेयर करती रहती है.चार्मी ने फोटो शेयर कर अपने प्रशंसकों को नाराज किया है।एक फैन ने कहा कि आप दोनों इतनी सुंदर दिखती हो, फिर आप दोनों को एक-दूसरे से शादी क्यों करना है? इस ट्वीट का जबाव दिया गया है, मुझे क्या करना है आप समझ रहे होंगे।