Zika Virus | कोरोना के बाद अब झिंका का संकट ? केरल में एक महिला हुई संक्रमित  

तिरुअनतपुरम (Thiruvananthapuram News), 9 जुलाई : (Zika Virus) देशभर में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की लहर अभी तक शांत नहीं पड़ी है।  इसी बीच केरल (Kerala) में झिका संक्रमण (Zika infection) के 13 संदिग्ध मरीज मिले है।  इससे स्वास्थ्य व्यवस्था (health system) की चिंता बढ़ गई है।  इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए पुणे (Pune) के राष्ट्रीय संक्रमण विज्ञानं संस्था (National Institute of Infection Sciences) को भेजा गया है।  इस बीच एक 24 वर्षीय महिला में यह संक्रमण होने की जानकारी सामने आई है।

थिरुअनंतपुरम (Thiruvananthapuram)  परसाला की 24 वर्षीय गर्भवती महिला में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।  इस महिला का प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।  केरल के स्वास्थ्य विभाग (health system) ने यह जानकारी दी है।  इस महिला को बुखार (fever), सिरदर्द (headache) और शरीर में लाल चट्टे आने से उसे 28 जून को हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।  इस महिला की हालत स्थिर है।  इसी बीच महिला ने 7 जुलाई को बेटे को जन्म दिया।  इस महिला ने केरल से बाहर का सफर नहीं किया था।  लेकिन उसका घर केरल (Kerala) और तमिलनाडु (Tamil Nadu) के बॉर्डर पर है।  उसकी मां में भी इसके लक्षण थे।
मच्छर के जरिये संक्रमण फैलता है।  यूगांडा में 1949 की शुरुआत में यह संक्रमण मिला था।  इसके बाद मनुष्य में इसका संक्रमण हुआ।  कुछ महीने पहले झिंका वायरस (Zika Virus) का संक्रमण ब्राजील (Brazil) में हुआ था।  इस बीमारी का मस्तिष्क पर असर होता है।  इसकी वजह से पैरालेसिस (paralysis) और मौत (Death) होने तक के मामले सामने आ चुके है।  यह जानकारी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन (World Health Organization ) ने दी है।

भारत (India) में इससे पहले मिले थे मरीज

देश में 2018 में जयपुर में झिंका वायरस (Zika Virus) के 80 मरीज मिले थे।  यह देश में इस संक्रमण का पहला मामला था।

इसके बाद अब केरल में बड़ी  संख्या में इस बीमारी के मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है।

 

 

 

Eknath Khadse News | एकनाथ खड़से की पत्नी मंदाकिनी को भी ईडी का समंस, दामाद की गिरफ़्तारी के बाद सास-ससुर रडार पर

 

Parambir Singh case | परमबीर को 29 जुलाई तक नहीं करेंगे गिरफ्तार! राज्य सरकार की हाई कोर्ट में गारंटी