अंतर्राष्ट्रीय जनमत संरचना में चीन बनाए एक स्थान

बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता छुनयिंग ने 11 मई को संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि मीडिया क्षेत्र में केवल सीएनएन और बीबीसी नहीं होने चाहिए। हर देश की अपनी आवाज होनी चाहिए। चीन को अंतर्राष्ट्रीय जनमत संरचना में अपनी जगह बनानी चाहिए।

हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीबीसी, सीएनएन और अन्य मीडिया के नेतृत्व वाले वैश्विक मीडिया परि²श्य का सामना करते हुए, चीन वैश्विक समाचार मीडिया के लिए एक विकल्प तैयार कर रहा है। इस रिपोर्ट ने चीन स्थित विदेशी पत्रकारों पर हमला करने का भी आरोप लगाया।

इस पर छुनयिंग ने कहा कि दुनिया स्वाभाविक रूप से समृद्ध और विविध है। मीडिया क्षेत्र में केवल सीएनएन और बीबीसी नहीं होने चाहिए। हर देश की अपनी आवाज होनी चाहिए। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े आर्थिक समुदाय और सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में चीन को निश्चित रूप से और अंतर्राष्ट्रीय जनमत संरचना में अपनी जगह बनानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी जनमत और प्रवचन के आधिपत्य, चीन के खिलाफ झूठ और अफवाहों का सामना करते हुए चीन को निश्चित रूप से अपनी आवाज बनाने की जरूरत है। चीन को कोविड-19 महामारी समेत प्रमुख मुद्दों पर सच्चाई समझाने की भी आवश्यकता है।

छुनयिंग ने कहा कि चीनी मीडिया निष्पक्षता और सच्चाई के सिद्धांतों के आधार पर समाचार रिपोर्टों का संचालन करता है, अन्य देशों में निर्देशित झूठी जानकारी नहीं फैलाता है।

(साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एसजीके/एएनएम