अमेठी में मिला डॉक्टर का अधजला शव

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी (आईएएनएस)। अमेठी में वन क्षेत्र से एक 40 वर्षीय डॉक्टर के अधजले शव को बरामद किया गया है, जो 11 फरवरी से लापता था।

पुलिस ने कहा कि पैसे को लेकर हुए विवाद में आशीष दुबे और संतोष तिवारी ने जयकरण प्रजापति की हत्या कर दी है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश सिंह ने कहा, आशीष दुबे और संतोष तिवारी ने प्रजापति का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया और आधे जले शव को दफना दिया गया।

उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध के लिए इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को संभल नहर के पास से प्रजापति की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को बरामद किया गया था।

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अरुण कुमार दुबे ने कहा कि शव रविवार को मरौचा वन क्षेत्र में पाया गया।

–आईएएनएस

एएसएन-एसकेपी