पपीते से भरे ट्रक के पलटने से 15 मजदूरो की मौत

जलगांव: धुले जिले में पपीता लेकर जा रहे एक ट्रक के पलटने से 15 मजदूरो की मौत हो गयी। यह दुर्घटना यावल तालुके के किनगांव में हुई। पपीता से भरा ट्रक रावेर की ओर जा रहा था। ड्राइवर को सड़क पर बड़ा सा गड्ढा नहीं दिखा, जिस वजह से यह घटना हुई। ड्राइवर का नियंत्रण खोने से ट्रक पलट गया और ट्रक के नीचे 21 मजदूर दब गये। यह दुर्घटना अंकलेश्वर बर्हाणपुर राज्यमार्ग पर किनगांव में आधी रात को 2 बजे के आस-पास हुई।

बहुत देर तक तो लोगो को पता ही नहीं चला कि पपीता से भरा ट्रक पलट गया है। जैसे ही लोगो को इस दुर्घटना का पता चला वो भाग के घटना स्थल पर पहुंच गये। ट्रक में फंसे लोगो को निकालने की कोशिश की। सभी मजदूर पपीते के नीचे दबे हुए थे।  15 मजदूरो की तो मौके पर ही मौत हो गयी। इसमे से 10 लोग एक ही परिवार के हैं। अन्य सभी को ग्रमीण अस्पताल में ले जाया गया। इसमें से दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये सारे मजदूर रावेर तालुके के अभोंडा केराले व रावेर के रहने वाले हैं।