उड़ीसा में जल्द दस्तक देगा फानी चक्रवात

भुवनेश्वर, 3 मई (आईएएनएस)| ओडिशा में शुक्रवार को फानी चक्रवात को लेकर सावधानी के मद्देनजर बीते 24 घंटों में करीब 10 लाख लोगों को राज्य के कई जिलों से हटाया जा चुका है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

सुबह 8 बजे से 10 बजे के मध्य दक्षिण पुरी से चक्रवात के टकराने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8 बजे के करीब तूफान के केंद्र का व्यास 30 किलोमीटर था, जो कि 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

भारतीय नौसेना के पोत सह्याद्रि, रणवीर और कदमट्ट राहत सामग्री और चिकित्सीय दल के साथ तैयार हैं।

वहीं, पुरी, पारादीप, भुवनेश्वर, गोपालपुर में गुरुवार रात से ही हल्की बारिश हो रही है, जो कि शुक्रवार की सुबह भी जारी है।