उत्तराखंड में आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया

देहरादून, 9 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक आदमखोर तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तेंदुआ ने पिछले हफ्ते पाबो बाजार क्षेत्र में बिहार के रहने वाले एक शख्स को जान से मार दिया था। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

स्थानीय निवासियों ने तेंदुए के बारे में वन अधिकारियों को सूचित किया था जो पिछले एक महीने से क्षेत्र में अक्सर देखा जा रहा था। सोमवार को तेंदुए को पकड़ लिया गया।