एक्सप्रेस वे पर मिनी बस की चपेट में आए बाइक सवार, हालत गंभीर

पुणे समाचार

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मिनी बस और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हुए हैं। यह हादसा शनिवार शाम शिरगांव इलाके में हुआ। घायलों के नाम निखिल सरदाना( चंडीगढ़) और दीपाली बिसला( हिंजवड़ी,पुणे)हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , निखिल सरदाना और दीपाली बिसला बाइक पर पुणे से लोनावला घूमने जा रहे थे। रास्ता भटकते हुए दोनों एक्सप्रेस वे पर जा पहुँचे। तभी अचानक मुंबई की ओर जा रही मिनी बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी मिलते ही तलेगांव पुलिस ने दोनों को निगड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। निखिल सरदाना अपनी दोस्त दीपाली को मिलने चंडीगढ़ से पुणे आया था।