कणकवली में नारायण राणे भाजपा के विरोध में

कणकवली : पुणे समाचार

कणकवली नगर पंचायत का चुनाव भाजपा, महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष, शिवसेना और काँग्रेस सभी के लिए आन-बान शान का विषय बन गया है। इसे नारायण राणे का गढ़ कहा जाता है। राणे भले ही एनडीए में शामिल हो गए हो लेकिन उनकी सीधी लड़ाई महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष और भाजपा से है।
भाजपा के संदेश पारकर का शिवसेना साथ दे रही है। राणे को चारों ओर से घेरने के लिए राष्ट्रवादी छोड़कर शेष सभी दल ज़ोर आजमाइश कर रहे हैं लेकिन राणे भी कणवली में पैर जमाए हैं। आगामी लोकसभा और विधानसभा के मद्देनज़र कणकवली के चुनाव विशेष मायने रखते हैं। नीतेश राणे और नीलेश राणे के लिए भी यह चुनाव इज्जत की बाजी जैसा है।