डांस को लेकर दो गुटों में मारपीट

पुणे: डांस को लेकर देहूरोड में दो गुटों के बीच मारपीट हुई। सोमवार रात की इस घटना में प्रमोद राहुल गायकवाड़ ने 18 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, मामुर्डी गांव में भैरवनाथ यात्रा के मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा लोकनृत्य (तमाशा) पेश किया जा रहा था। इस दौरान प्रमोद की राजा राउत से कहासुनी हुई, जो बाद में मारपिटाई में बदल गई। दोनों तरफ के कई लोग इस विवाद में कूद पड़े, जिससे अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। बाद में प्रमोद ने राजा राउत सहित 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। देहूरोड पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।