थर्माकॉल कंपनी में लगी भीषण आग

पुणे : पुणे जिल्हे के सनसवाड़ी एमआयडीसी इलाके में एक कंपनी को भीषण आग लगी हैं। यह घटना आज सुबह 7 बजे करीब सनसवाडी परिसर में घटी हैं। आग लगने से परिसर में धुंआ छा गया हैं। आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़िया घटनास्थल पर दाखिल हुए हैं। बड़े पैमाने पे आग लगेनेसे आग पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, आज सुबह 7 बजे के करीब सनसवादी के एम आय डी सी परिसर स्थित प्रकाश ग्रुप के थर्माकॉल और पुट्ठा बनाने की कंपनी को अचानक आग लगी। कंपनी से निकलती आग की लपटें और धुंआ देखकर स्थानीय नागरिकों ने दमकल विभाग को संपर्क किया। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़िया घटनास्थल पर दाखिल हुए। और आग पर काबू पाने की कोशिश शूरी हैं। लेकिन थर्माकॉल और पुट्ठा होने की वजहसे आग तेजी से बढ़ गई थी। आखिरकार दमकल विभाग के अधिकारियोंद्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल हुई। हालांकी इस घटना में अभी तक किसी के जख्मी होने की जानकारी नही मिली हैं। आग लगने का कारण अद्याप अस्पष्ठ बताया जा रहा हैं। घटना की जांच शुरू हैं।