पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की हत्या

पुणे समाचार

पुणे के हनुमान पहाड़ी इलाके में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या करके पहाड़ी में फेंकने की घटना घटी। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने शराब के नशे में यह हत्या कर दी।

इस घटना में कोमल देवराम देवकर (32) की हत्या कर दी गई। इस हत्या के मामले में देवराम शेट्टी देवकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ प्रेम संबंध है, जिसके चलते दोनों में रोज झगड़ा हुआ करता था।

इस मामले में डेक्कन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।