पिंपरी में नाबालिग युवकों का उत्पात, गाड़ियों में तोड़फोड़

पिंपरी :पुणे समाचार

पिंपरी: दो गुटों में विवाद के बाद करीब 20 नाबालिग लड़कों ने खरालवादी इलाके में जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने यहाँ खड़ी 20 से 25 गाड़ियों में तोड़फोड़ की और घरों में पत्थर फेंके। जानकारी के अनुसार, पिंपरी के खरालवादी में शनिवार रात 11 बजे के आसपास डांस करते वक्त झगड़ा हुआ। झगड़ो का विवाद इतना बढ़ गया के नाबालिग 20 युवकों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और घरों पर पत्थर फेंके। इस घटना के बाद लोगों में दहशत है। घटना के बाद पिंपरी पुलिस ने शक की बुनियाद पर 20 लोगो को हिरासत में लिया हैं। जिसमे से 13 लड़के नाबालिग हैं। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही हैं। और आरोपियों से छानबीन शुरू हैं।