प्रथम विश्व मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. गंगाधर विठोबाजी पाणतावणे का निधन

औरंगाबाद: पुणे समाचार

प्रथम विश्व मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. गंगाधर विठोबाजी पाणतावणे का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनकी आयु 81 वर्ष थी। बीते दो महीनों से उनका औरंगाबाद में इलाज चल रहा था।

दलित साहित्य और दलित आंदोलन इन विषयों पर पानतावणे ने विशेष अभ्यास एवं कार्य किया था। महात्मा फूले, शाहु महाराज तथा डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की विचारधारा साहित्य के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने का महती कार्य पानतावणे ने किया था।

गंगाधर पानतावणे को साहित्यिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इसी साल पद्मश्री से नवाज़ा गया। हाल ही में 20 मार्च को राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार वितरण समारोह हुआ था। साहित्य जगत में इस खबर से बहुत हर्ष व्याप्त था…और केवल सात दिनों बाद ही आज यह खबर साहित्यिक क्षेत्र में गहरा रीतापन दे गई।