बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, नगरसेविका और पूर्व सरपंच पर केस

पुणे समाचार
पुणे के चाकण में बच्चों के झगड़े में पूर्व सरपंच और उसके परिवार ने मिलकर एक महिला और उसके घरवालों के साथ मारपीट की। इस संबंध में सुजाता जैनाथ लेंडघर ने दत्ता बिरदवड़े सहित 5 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में नगरसेविका संगीता बिरदवड़े भी शामिल हैं। यह घटना चाकण के रानुबाई बस्ती में घटी हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच दत्ता बिरदवड़े का लेंडघर परिवार से पुराना विवाद है। दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। मंगलवार रात को दत्ता के बेटे आकाश का सुजाता के बेटे से झगड़ा हो गया। जब यह बात दत्ता को पता चली तो उसने अपने परिवार के साथ मिलकर लेंडघर परिवार पर हमला बोल दिया। सुजाता की शिकायत पर पुलिस ने नगरसेविका संगीता बिरदवड़े, पूर्व सरपंच दत्ता बिरदवड़े , संतोष बिरदवड़े , अक्षय बिरदवड़े , सोमनाथ बिरदवड़े और मीणा विधाते पर केस दर्ज किया है। आगे की जांच में चाकण पुलिस जुटी हैं ।