बुजुर्ग महिला से मांगी माचिस और गले से सोने का छीनकर शख्स फरार

पुणे : पुणे समाचार

पुणे के बुधवारपेठ इलाके में माचिस लेने के बहाने में घर में घुसे शख्स ने महिला के गले से सोने का चैन लेकर फरार हो गया, राह चलती महिलाओं की गले से चैन छीनने की घटना आम है, पर आजकल चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि घर में अकेली महिला देखकर घर में दाखिल कर महिला को लूटने लगे हैं। यह मामला फरासखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कुमारी चंद्रकला पंडित टाक (उम्र 66) ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवायी है। शिकायत अनुसार महिला घर में अकेली ही थी, इस बात का फायदा उठाकर एक अनजान शख्स ने घर का दरवाजा खटखटाया और बुजुर्ग महिला से माचिस मांगी, महिला ने घर के अंदर से माचिस लाकर दी तो शख्स ने तुंरत महिला के गले से एक लाख रूपए कीमत की सोने की चैन छीनकर फरार हो गया। यह घटना 31 मार्च की दोपहर को 1.45 बजे के करीब घटी है। इस मामले में पुलिस अधिक जांच कर रही है।