बेटे के लालच मैं 26 लाख रुपए ऐंठने का मामला

हडपसर : जादू टोना के जरिए बेटा होने का लालच देकर एक परिवार से 26 लाख रुपए ऐंठने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में हडपसर पुलिस स्टेशन ने महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुणे के हडपसर इलाके में एक परिवार को बेटा होने का लालच दिया गया और अंधश्रद्धा के चलते कुछ टुटके करने कहा गया। साथ ही ऐसा नहीं करने पर घर पर भयानक संकट आने का डर दिखा कर परिवार से 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक तांत्रिक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में सुनील नारायण सरोज (निवासी खराड़ी) और एक 50 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। समीर विलास कामठे ( उम्र 33, निवासी उदय कॉलोनी, महादेव नगर, मांजरी, हवेली) ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवायी है।

इस मामले में अधिक जानकारी अनुसार शिकायत कर्ता के पिता विलास कामठे मुंडवा में एक कंपनी में काम करते थे।तब उनकी पहचान सुनील सरोज से हुई। विलास कामठे ने सुनील को बताया कि उनके बेटे का व्यापार ठीक से नहीं चल रहा। उस पर सुनील ने देवी रुपी बताकर एक तांत्रिक महिला से मिलवाया। महिला ने परिवार को बताया कि किसी की बुरी नजर का साया आपके घर में है। महिला ने देवी शक्ति का ढोंग करके कुछ टोटके करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर परिवार वालों की मौत निश्चित है।ऐसा डर दिखाकर मंत्र पढ़ा पानी, अगरबत्ती, अंगार जैसे वस्तु घर और दुकान में लगाने को कहा। उसके बाद अलग अलग विधि बताकर शिकायत कर्ता के पिता से पैसे ऐंठे।

9 दिसंबर 2017 को विलास कामठे की तबियत खराब होने लगी। मानसिक संतुलन बिगड़ने से बड़बड़ करने लगे। पिता की बिगड़ती हालत देखकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में भर्ती करने के बाद समीर ने पिता का पासबुक देखा तो सरोज ने पिता के बैंक खाते से समय समय पर 17 लाख 20 हजार रुपए ट्रांसफर करने की बात सामने आयी। आरोपी ने कुल 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की बात सामने आयी। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।