बोपदेव घाट में लक्जरी बस पलटी, 10 लोग घायल

पुणे समाचार ऑनलाईन

पुणे के सासवड इलाके में बोपदेव घाट में लक्जरी बस पलटने से 10 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। आज (रविवार) सुबह 8 बजे के करीब यह घटना घटी। इस घटना में कोई भी जीवितहानि नहीं हुई है। घायलों को इलाज के नजदीक के हॉस्पिटल में भरती कराया गया है। इस सड़क दुर्घटना के चलते काफी ट्रैफिक जाम हो गया है।

सासवड से बोपदेव घाट से होते हुए लक्जरी बस पुणे के ओर जा रही थी। बस में 10 से 12 यात्री सवार थे। अचानक बोपदेव घाट के कॉर्नर में बस का ब्रेक फेल हो गया और ड्राइवर का नियंत्रण खो देने से बस डिवाइडर से टकराकर पलटी हो गई। यह सभी यात्री भोपाल (मध्यप्रदेश) के हैं। घटना के बाद यात्रियों को बस से निकालने के लिए स्थानिक नागरिकों ने मदद की।